1 Jan 2016

ऑड-इवन फार्मूला आज से लागू, मंत्रियों के साथ कार पूलिंग कर दफ्तर जाएंगे CM केजरीवाल

दिल्ली में नए साल से नई पहल शुरू हो गई. प्रदूषण कम करने के लिए ऑड-इवन नंबर की गाड़ियों का फार्मूला पहली जनवरी से लागू हो गया. एक जनवरी से सड़कों पर सिर्फ ऑड नंबर यानी जिसके अंत में 1,3,5,7,9 नंबर आता हो, वहगी चलेंगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कार पूलिंग कर अपने-अपने काम पर पहुंचने की अपील की है.
केजरीवाल करेंगे इनके साथ कार पूल
केजरीवाल अपने परिवहन मंत्री गोपाल राय और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ कार पूलिंग कर दफ्तर पहुंचेंगे. केजरीवाल ने एफएम रेडियो पर भी लोगों से अपील की है कि अपने सहकर्मियों और पड़ोसियों के साथ मिलकर कार पूलिंग करें और ऑड-इवन नियम का पालन करें . फिलहाल यह 15 दिन का ट्रायल है, जो सुबह आठ से शाम आठ बजे तक लागू रहेगा. रविवार को यह लागू नहीं रहेगा. महिलाओं को भी इससे छूट दी गई है.
इन बातों का रखें खयाल
  • 15 जनवरी तक ऑड-इवन रूल तोड़ने वालों को सड़कों के साथ-साथ पार्किंग में भी कोई जगह नहीं मिलेगी.
  • हालांकि नियम तोड़ने वालों को चेक नाकों पर रोकने की सूरत में हर बार ई-चालान की रसीद दिखानी होगी.
सरकार ने की यह तैयारी
डीटीसी की 3000 अतिरिक्त बसें 1 जनवरी से ही सड़कों पर दौड़ने लगेंगी. धीरे-धीरे इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी.
  • ऑड-इवन फार्मूले को सफल बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो.

No comments:

Post a Comment