2 Jan 2016

पंजाब में बड़ा आतंकी हमला, 4 आतंकी ढेर 2 जवान भी शहीद


पंजाब के पठानकोट में तड़के सुबह हुए फिदायीन हमले के बाद आतंकियों और सेना के बीच जारी मुठभेड़ अब खत्म हो गई है। हालांकि, सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। इस दौरान सेना के दो जवान भी शहीद हुए और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक तड़के सुबह 3 बजे आतंकियों ने पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन पर हमला किया और टेक्निकल एरिया में घुसने की कोशिश की लेकिन सेना के जवानों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। वायुसेना के जवानों ने इन आतंकियों को स्टेशन के अंदर ही मौजूद एक बिल्डिंग के अंदर घेर लिया गया। इसके बाद दोनों से फायरिंग शुरू हो गई। वायुसेना के जवान और एनएसजी कमांडोज ने स्टेशन के अंदर मोर्चा संभाल लिया था। करीब 6 घंटे तक चले इस अभियान में सेना ने चारों आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, इस दौरान सेना के दो जवान भी शहीद हुए।

फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है लेकिन इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है।

No comments:

Post a Comment