अफगानिस्तान में भारत के वाणिज्यिक दूतावास पर आतंकी हमले की कोशिश
की गई। खबरों के मुताबिक आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की मजार-ए-शरीफ में
स्थित भारतीय दूतावास पर हमला किया।आतंकवादियों ने भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में घुसने की कोशिश की थी पर उसे नाकाम कर दिया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि इस आतंकी हमले में किसी भी भारतीय को नुकसान नहीं पहुंचा है। वहां मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
अफगानिस्तान के मीडिया के मुताबिक अभी भी दो आतंकवादी वहां फायरिंग कर रहे हैं। आईटीबीपी के जवान वहां अभी इन आतंकवादियों से टक्कर ले रहे हैं और लगातार उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारतीय दूतावास पर चार आतंकवादियों ने मिलकर हमला किया था।
अफगानिस्तान के मीडिया के मुताबिक इस आतंकी हमले में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पर अभी भी उस इलाके में फायरिंग जारी है। इससे पहले भी अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास की तरफ से चलाए जा रहे कई मिशन पर आतंकवादी हमला कर चुके हैं।
वर्ष 2008-2009 में काबुल में भारतीय दूतावास पर आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए थे। भारतीय दूतावास के अधिकारी ने वाणिज्यिक दूतावास के अंदर से ही न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि अभी भी वहां पर फायरिंग चल रही है।
No comments:
Post a Comment