2 Jan 2016

पठानकोट में ऑपरेशन खत्म, 17 घंटों की मशक्कत के बाद सभी पांच आतंकी ढेर

 पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने सभी 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है. 17 घंटों की मशक्कत के बाद मिली इस सफलता पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है. शनिवार के लिए सर्च ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया गया है, रविवार सुबह को फिर से तलाशी अभि‍यान की शुरआत की जाएगी. मारे गए सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं.
शनिवार तड़के हुए इस हमले में एयरफोर्स के कमांडो सहित 3 जवान शहीद हो गए हैं. एयरफोर्स स्टेशन को सेना और पारा कमांडो ने सील कर दिया है ताकि अगर कोई आतंकी छिपने में कामयाब रहा है तो वह भाग न सके. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बाबत ट्विटर पर लिखा है कि देश को अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है.

No comments:

Post a Comment