4 Jan 2016

निफ्टी 7791.3 पर बंद, सेंसेक्स 537.5 अंक गिरा

खराब एशियाई बाजारों के संकेत आज घरेलू बाजारों पर भारी पड़ गए हैं। एशियाई बाजारों में 2-7.4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। चीन का बाजार शंघाई कम्पोजिट 7.4 फीसदी गिरकर 3,300 के नीचे आ गया है। आज के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,596.57 तक गोता लगाया है, जबकि निफ्टी 7,781.1 तक टूटा है। आखिर में सेंसेक्स और निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.8 फीसदी गिरकर 13,430 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,810 के करीब बंद हुआ है।

बैंकिंग, टेलीकॉम, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, आईटी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और रियल्टी शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.5 फीसदी, टेलीकॉम इंडेक्स में 3.2 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 2.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 2.25 फीसदी, एनर्जी इंडेक्स में 1.5 फीसदी, इंफ्रा इंडेक्स में 2.4 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 1.3 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी 2.5 फीसदी से ज्यादा टूटकर 16,600 के नीचे बंद हुआ है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 537.5 अंक यानि 2 फीसदी की गिरावट के साथ 25,623.4 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 172 अंक यानि 2.2 फीसदी गिरकर 7,791.3 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के कारोबारी सत्र में टाटा मोटर्स, आइडिया सेल्युलर, बैंक ऑफ बड़ौदा, हिंडाल्को, पीएनबी, अदानी पोर्ट्स, बीएचईएल और भारती एयरटेल जैसे दिग्गज शेयर 6.2-3.7 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में विप्रो में 0.4 फीसदी, एचयूएल में 0.3 फीसदी और एशियन पेंट्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

मिडकैप शेयरों में श्रेई इंफ्रा, आईडीबीआई बैंक, रेस्पोसिंव इंडस्ट्रीज, डालमिया भारत और ओरिएंटल बैंक सबसे ज्यादा 7.5-4.7 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में क्वालिटी, एल्काइल एमाइन्स, टीआईएल, रोलाटेनर्स और कैप्लिन लैब्स सबसे ज्यादा 7.2-5 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुए हैं।

No comments:

Post a Comment