6 Jan 2016

कोलकाता में एक मदरसे में छात्रों को राष्ट्रगान सिखाने पर टीचर को पीटा गया

कोलकाता में एक मदरसे में छात्रों को राष्ट्रगान सिखाने पर टीचर को पीटा गया. मौलवियों ने फतवा जारी कर टीचर के मदरसे में आने पर भी रोक लगाई. कोलकाता में सरकारी सहायता से चलने वाले इस मदरसे के छात्रों को राष्ट्रगान गाने की आजादी नहीं है.

काजी मासूम अख्तर इस मदरसे के हेडमास्टर हैं लेकिन पिछले 9 महीने से उन्हें मदरसे में आने नहीं दिया जा रहा है क्योंकि उन्होने यहां के छात्रों को राष्ट्र गान सिखाने की कोशिश की.
इस पूरे मसले पर काजी मासूम अख्तर ने कहा, ''मैंने यहां राष्ट्रगान की शुरूआत की तो इस इलाके के कुछ कट्टरपंथियों और प्रबंधन के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि ये गलत है. उन्होने कहा कि राष्ट्रगान इस्लाम विरोधी है.''
काजी मामूम अख्तर के मुताबिक वे बच्चो को गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए राष्ट्रगान सिखा रहे थे. आपको बता दें कि अख्तर के खिलाफ जो फतवा जारी हुआ है उसमें उन्हें दाढ़ी बढ़ाने और कुर्ता पायजामा पहनने के लिए भी कहा गया है. दाढ़ी की लंबाई कितनी होगी ये भी फतवा जारी करने वाले मौलाना ही तय करेंगे. मामूम अख्तर के मुताबिक वे आमतौर पर शर्ट और पैंट पहनते हैं.
काजी मासूम अख्तर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर राज्यपाल और अल्पसंख्यक आयोग तक गुहार लगा चुके हैं. लेकिन अभी तक न उनकी सुरक्षा को लेकर कोई भरोसा मिला है न वो दोबारा मदरसे में जा पाए.

No comments:

Post a Comment