18 रुपये की वेज थाली मिलेगी 30 रुपये में
नए साल में संसद की कैंटीन में व्यंजनों की कीमतें बढ़ जाएंगी। संसद कैंटीन में बेहद रियायती दरों पर खाना परोसे जाने को लेकर समय समय पर होती रही आलोचना के मद्देनजर दामों में बढ़ोतरी की गई है।
संसद की कैंटीन अब ‘न मुनाफा न नुकसान’ के आधार पर काम करेगी। यानी अब किसी भी व्यंजन को उसी दाम पर बेचा जाएगा, जितनी कि उसे बनाने में लागत आती है। इसके अनुसार 18 रुपये में मिलने वाली वेज थाली अब 30 रुपये और 33 रुपये में मिलने वाली थाली 60 रुपये की होगी।
थ्री कोर्स मील की कीमत 61 रुपये की बजाय 90 रुपये होगी। पहले 29 रुपये में मिलने वाली चिकन करी 40 रुपये में बेची जाएगी। यह बढ़ोतरी शुक्रवार से प्रभावी होगी।
No comments:
Post a Comment