रोहित वेमुला की मौत पर केजरीवाल से खफा हुए सरदार जी, क्यों जानिए? http://khabarindiatv.com/gallery/khabartube-must-watch-vulturisation-on-rohith-vemula-suicide-468951
24 Jan 2016
8 Jan 2016
यूपी में समाजवादी पार्टी ने 74 जिलों में 60 पंचायत अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की
यूपी में समाजवादी पार्टी ने 74 जिलों में 60 पंचायत अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की Shared via Aajtak News App http://bit.ly/aajtak_app
दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, कोहरे के चलते 24 ट्रेनें रद्द, 19 देरी से
दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, कोहरे के चलते 24 ट्रेनें रद्द, 19 देरी से. एअरपोर्ट रनवे पर कम विजिबिलिटी के चलते 60 उड़ानें देरी से Shared via Aajtak News App http://bit.ly/aajtak_app
7 Jan 2016
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का दिल्ली में निधन
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का दिल्ली में निधन.
6 Jan 2016
मुस्लिम कट्टरपंथ को लेकर दोहरे मापदंड हैं?
गौर कीजिए हजरत मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को लेकर पश्चिम बंगाल के मालदा में जबरदस्त बवाल हुआ. कालियाचक इलाके में थाने को जला दिया गया. बवाल करने वाले बीएसएफ से भी भिड़ गए. हिंसा प्रभावित इलाके में जाने की कोशिश कर रहे बीजेपी विधायक सहित 25 नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. बाद में विधायक सामिक भट्टाचार्य को छोड़ दिया गया .
अब पश्चिम बंगाल की इस दूसरी घटना पर गौर कीजिए. कोलकाता में 9 महीने पहले एक मदरसा शिक्षक काजी मासूम अख्तर की सिर्फ इसी बात पर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने पिटाई कर दी क्योंकि उन्होंने मदरसे के बच्चों को राष्ट्रगान सिखाने की कोशिश की थी.
अब इस पर भी गौर कीजिए जिस टीचर के साथ पिटाई हुई उसे 9 महीने से मदरसे में आने नहीं दिया गया है. मालदा में जिस कमलेश तिवारी की टिप्पणी पर बवाल हुआ वो आज जेल में है. पश्चिम बंगाल में आखिर क्या हो रहा है? कहां गए असहिष्णुता पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले? बड़ा प्रश्न ये है कि क्या मुस्लिम कट्टरपंथ को नजरअंदाज किया जाता है?
20 जनवरी को लॉन्च होगी IMPACT डिजाइन वाली हैचबैक Zica
दिसंबर में भारतीय कार मेकर कंपनी TATA ने अपनी अगली
हैचबैक Zica की पहली झलक पेश की थी. हालांकि उससे पहले भी इस कार की फोटो लीक हुई थी.
खबरों के मुताबिक कंपनी इसे 20 जनवरी तक लॉन्च कर सकती है.टाटा ने IMPACT डिजाइन लैंग्वेज पेश किया है. इस डिजाइन के तहत टाटा की पहली कार होगी Zica. कंपनी इसके तहत आने वाले वर्षों में और भी कार लॉन्च करेगी. कंपनी ने इस डिजाइन पर बनी अपनी कारों में काफी बदलाव लाने की तैयारी में है.
कोलकाता में एक मदरसे में छात्रों को राष्ट्रगान सिखाने पर टीचर को पीटा गया
इंक्रेडिबल इंडिया के ब्रांड एंबेसडर से हटाए गए आमिर,
अमित जोगी को 6 साल के लिए कांग्रेस से सस्पेंड करने की मांग की गई
ऑड ईवन पर कोर्ट ने पूछा, कितना कम हुआ प्रदूषण?
दिल्ली सरकार की प्रदूषण कम करने की महत्वकांक्षी योजना ऑड-ईवन पर बड़ा सवाल उठाते हुए, दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार से पूछा कि, क्यों न इस योजना को एक ही हफ्ते के लिए चलाया जाए?बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस जी. रोहिणी और जयंत नाथ के बेंच ने केजरीवाल सरकार से सवाल किया कि, अगर लोगों को परेशानी आ रही है तो क्या ऑड-ईवन योजना को 15 दिन की बजाए एक हफ्ते के लिए ही सीमित नहीं किया जा सकता।
हाईकोर्ट के जजों की बेंच ने दिल्ली सरकार से दो दिन के भीतर ही आंकड़े पेश करने को कहा है जिसमें ये बताया जाए कि दिल्ली में एक हफ्ते के भीतर प्रदूषण का स्तर क्या रहा? इसके साथ ही प्रदूषण में कमी आई या नहीं।
उत्तर कोरिया ने किया शक्तिशाली हाइड्रोजन बम का परीक्षण, 5.1 तीव्रता का आया भूकंप
अपने परमाणु कार्यक्रमों को लेकर दुनिया भर के निशाने
पर रहे उत्तर कोरिया ने फिर नया विवाद छेड़ दिया है. उत्तर कोरिया ने दावा किया है
कि उसने शक्तिशाली हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है. इससे पहले खबर आई थी कि बुधवार
सुबह उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण केंद्र के नजदीक 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया
गया है. हालांकि, चीन में भूकंप की घटनाओं पर नजर रखने वाली संस्था ने इसे संदिग्ध
परमाणु परीक्षण बताया था.अब 10 हजार कैरेक्टर का होगा ट्वीट, फेसबुक को टक्कर देने की तैयारी में ट्विटर
अब 10 हजार कैरेक्टर का होगा ट्वीट, फेसबुक को टक्कर देने की तैयारी में ट्विटर http://money.bhaskar.com/news-appshare/MON-INDU-COMP-twitter-considering-10000-character-limit-for-tweets-5215372-NOR.html
27 फरवरी को जेल से रिहा हो सकते हैं संजय दत्त
5 Jan 2016
Sports Bulletin: इंटर-स्कूल टूर्नामेंट में प्रणव की रिकॉर्ड इनिंग, बनाए 1009*
Sports Bulletin: इंटर-स्कूल टूर्नामेंट में प्रणव की रिकॉर्ड इनिंग, बनाए 1009* रन http://www.bhaskar.com/news-appshare/SPO-CRI-sports-video-bulletin-05-january-2016-5214818-NOR.html
BULLETIN: नवाज शरीफ ने PM मोदी से कहा- दोषियों पर कार्रवाई होगी
BULLETIN: नवाज शरीफ ने PM मोदी से कहा- दोषियों पर कार्रवाई होगी http://www.bhaskar.com/news-appshare/NAT-NAN-news-bulletin-8-pm-5214870-NOR.html
आतंकी हमला पाक की करतूत, मुंहतोड़ जवाब दें: शाही इमाम
पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की राज्य के मुस्लमानों की ओर से शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने कड़े शब्दों में निन्दा की है।शाही इमाम ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकवाद फैलाने वाले देश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। आज यहां लुधियाना की इतिहासिक जामा मस्जिद में पत्रकारों से बातचीत में शाही इमाम ने कहा कि आतंकवाद की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। बेगुनाहों का खून बहाने वाले इंसान नहीं हैवान हैं।
शाही इमाम ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान में भारत की एंबेसी को बंद किया जाए, वहां से राजदूत को वापस बुला कर राजनायिक संबंधों को खत्म किया जाए। पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाए कि वे देश के दुश्मनों को भारत के हवाले करे।
शाही इमाम ने कहा कि पठानकोट आतंकवादी हमले में दुश्मन से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त कर गए जवानों को पूरा देश सलाम करता है, लेकिन इसके साथ ही पूरे भारत के लोग चाहते है कि प्रधानमंत्री जी अब कूटनीति छोड़कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दें।
नवाज ने पठानकोट हमले पर की पीएम से बात
पठानकोट में आतंकी हमले के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। जिसमें मोदी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।नवाज शरीफ ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। जिसमें पीएम मोदी ने नवाज शरीफ से कहा कि इस मामले को लेकर भारत के लोगों में कितना गुस्सा है।
साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने नवाज शरीफ के सामने नाराजगी भी जताई। दूसरी ओर नवाज शरीफ ने पूरे मामले में हरसंभव सहयोग की बात प्रधानमंत्री मोदी से की है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुफ्ती की हालत नाजुक, सियासी अमला दिल्ली रवाना
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की हालत बिगड़ गई है। रियासत से मंत्रियों और अधिकारियों का दल नई दिल्ली रवाना हो गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मुफ्ती मोहम्मद सईद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। मुफ्ती मोहम्मद सईद की तबीयत मंगलवार को बेहद नाजुक हो गई है।
सांस लेने में दिक्कत और छाती में संक्रमण के चलते ही मुख्यमंत्री को पिछले दिन नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।
साथ ही कहा था कि इस आतंकी घटना का भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही शांति वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री की मंगलवार को हालत बिगड़ी।
तो उन्हें देखने रियासत से पीडीपी, भाजपा के मंत्री सहित मुख्य सचिव और डीजीपी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुफ्ती की उम्र 79 वर्ष है।
खुफिया एजेंसियों का खुलासा, PAK आर्मी चीफ राहील शरीफ को थी पठानकोट हमले की जानकारी!
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बारे में
एक बड़ा खुलासा हुआ है. पता चला है कि हमले के बारे में पाकिस्तानी सेना प्रमुख के
राहील शरीफ को पहले से जानकारी थी. भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक,
पाकिस्तानी सेना वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शांति वार्ता के प्रयासों से
पूरी तरह सहमत नहीं है.PAK सेना कर रही है आतंकियों का समर्थन?
पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा बना है ये संगठन?
आतंकियों को ISI से मिल रही है ट्रेनिंग?
दोनों देशों के बीच बातचीत पर संकट!
भारत में सबूत के तौर पर सौंपे फोन रिकॉर्ड्स
4 Jan 2016
ANALYSIS: इन 6 चूक की वजह से दुश्मन ने भारत को दहलाया?
नई दिल्ली: पठानकोट एयरफोर्स बेस से आज दो आतंकियों के शव मिले. कुल छह आतंकी मारे गए. अब रिहायशी इलाके में सर्च ऑपरेशन ल रहा है. सरकार के सूत्रों ने एबीपी न्यूज से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत रद्द हो सकती है. 15 जनवरी को विदेश सचिव स्तर की बातचीत होनी है. इस हमले के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर हमसे चूक कहां हो गई.एसपी की बात नहीं मानी
नाके पर गाड़ी की चेकिंग नहीं हुई
हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल फायरिंग से पहले आतंकियों की तलाश के लिए क्यों नहीं हुआ जबकि वायुसेना के पास आतंकियों को ढूंढने के लिए 12 घंटे का वक्त था.
खुफिया एजेंसी फेल?
क्या एसपी की गाड़ी छीनने से पहले ही दो आतंकी पठानकोट एयरबेस में घुस चुके थे?
पठानकोट एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित: एनएसजी
पठानकोट एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित: एनएसजी Shared via Aajtak News App http://bit.ly/aajtak_app
लोढ़ा कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, BCCI में नेताओं को ना रखने और सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने की सिफारिश

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में सुधार और BCCI में पारदर्शिता के लिए बनाई गई लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट तैयार हो गई है, जिसे पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा ने आज (सोमवार) सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिया। BCCI में नेताओं को ना रखने की सिफारिश की। आईपीएल के पूर्व सीओओ सुंदर रमन को क्लीन चिट दी। लोढ़ा पैनल ने IPL और BCCI के लिए अलग संचालन संस्थाओं सिफारिश की। सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने की सिफारिश की। उन्होंने सिफारिश की कि प्रत्येक राज्य से एक संघ पूर्ण सदस्य होगा और उसे मतदान का अधिकार होगा। लोढ़ा कमेटी ने रेलवे, सेना और विश्वविद्यालय संघों को केवल एसोसिएट सदस्य बनाने की सिफारिश की। वे मतदान का अधिकार भी गंवाएंगे। न्यायमूर्ति लोढ़ा ने IPL संचालन परिषद को सीमित स्वायत्ता का प्रस्ताव रखा। संविधान और खिलाड़ियों के संघ के गठन की पेशकश की। पूर्व गृह सचिव जी के पिल्लई के नेतृत्व में संचालन समिति की सिफारिश की जिसमें मोहिंदर अमरनाथ, डायना एडुल्जी और अनिल कुंबले सदस्य होंगे। हितों के टकराव पर फैसला आचारनीति अधिकारी करेगा। BCCI का कोई भी पदाधिकारी मंत्री या सरकारी नौकर नहीं हो सकता। लोढ़ा पैनल ने कहा कि कोई भी BCCI पदाधिकारी लगातार दो से अधिक कार्यकाल तक अपने पद पर नहीं रह सकता है।
निफ्टी 7791.3 पर बंद, सेंसेक्स 537.5 अंक गिरा
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.8 फीसदी गिरकर 13,430 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,810 के करीब बंद हुआ है।
बैंकिंग, टेलीकॉम, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, आईटी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और रियल्टी शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.5 फीसदी, टेलीकॉम इंडेक्स में 3.2 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 2.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 2.25 फीसदी, एनर्जी इंडेक्स में 1.5
फीसदी, इंफ्रा इंडेक्स में 2.4 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 1.3 फीसदी और
फार्मा इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी 2.5
फीसदी से ज्यादा टूटकर 16,600 के नीचे बंद हुआ है। निफ्टी के पीएसयू बैंक
इंडेक्स में 3.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 537.5 अंक यानि 2 फीसदी की गिरावट के साथ 25,623.4 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 172 अंक यानि 2.2 फीसदी गिरकर 7,791.3 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज के कारोबारी सत्र में टाटा मोटर्स, आइडिया सेल्युलर, बैंक ऑफ बड़ौदा, हिंडाल्को, पीएनबी, अदानी पोर्ट्स, बीएचईएल और भारती एयरटेल जैसे दिग्गज शेयर 6.2-3.7 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में विप्रो में 0.4 फीसदी, एचयूएल में 0.3 फीसदी और एशियन पेंट्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
मिडकैप शेयरों में श्रेई इंफ्रा, आईडीबीआई बैंक, रेस्पोसिंव इंडस्ट्रीज, डालमिया भारत और ओरिएंटल बैंक सबसे ज्यादा 7.5-4.7 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में क्वालिटी, एल्काइल एमाइन्स, टीआईएल, रोलाटेनर्स और कैप्लिन लैब्स सबसे ज्यादा 7.2-5 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुए हैं।
सेना ने बारूद लगाकर उड़ाई इमारत, एक और आतंकी मारा गया
पठानकोट एयरबेस में छिपे एक और आंतकी को मार गिराया गया। सेना,
एयरफोर्स और एनएसजी के संयुक्त ऑपरेशन में कैंटीन की उस इमारत को बारूद
लगाकर उड़ा दिया गया, जिसमें आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। एयरबेस
के भीतर तेज धमाका सुनाई दिया है। सुबह गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दी। मारे गए आतंकियों की संख्या पांच हो गई है। पांचवें आतंकी का शव कैंटीन की इमारत के पास से ही बरामद किया गया है। ये स्पष्ट नहीं है कि एयरबेस के भीतर अभी कितने आतंकी छिपे हैं, हालांकि ये माना जा रहा था कि कम से कम दो आतंकी छिपे हो सकते हैं। सेना, एनएसजी और एयरफोर्स की ओर से की गई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस बताया गया कि आतंकी जिस इमारत में छिपे थे, वह एयरफोर्स कर्मियों के रिहायशी इलाके में है। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि आतंकी एयरबेस उड़ाने की तैयारी करके आए थे। उनके पास काफी मात्रा में गोलाबारूद था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर और वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की है।
पाकिस्तान सीमा से तकरीबन 30 किमी दूर पठानकोट एयरबेस पर शनिवार को हमले के बाद आतंकियों से मुठभेड़ का दौर रविवार को दोबारा शुरू हो गया। एयरबेस के भीतर शनिवार को चार आतंकियों के मारे जाने के बाद सरकार ने ऑपरेशन खत्म होने की घोषणा कर दी थी, लेकिन परिसर के भीतर छिपे कम से कम दो आतंकियों ने रविवार दोपहर में ग्रेनेड विस्फोट कर सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया।
लंबी मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को एक और आतंकी को मार गिराया, जबकि दूसरा घायल हो गया। हालांकि, वायु सेना ने कहा है कि वह अभी नहीं बता सकती कि परिसर के अंदर कितने आतंकी छिपे हैं।
रविवार सुबह एक आतंकी के शव से बंधे लाइव ग्रेनेड को अलग करने के वक्त हुए विस्फोट में एनएसजी के लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन कुमार शहीद हो गए जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। उधर, दिल्ली में स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने एक उच्चस्तरीय बैठक की।
रविवार शाम प्रेस कांफ्रेंस में पठानकोट के एयर कमांडिंग ऑफिसर जेएस धमून ने कहा कि आर्मी और एनएसजी के ऑपरेशन में अब तक चार आतंकी मारे गए और हमारे सात जवान शहीद हो गए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि एक और आतंकी मारा जा चुका है। धमून ने बताया कि आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ऑपरेशन अभी जारी है। अभी आतंकियों की तरफ से क्रास फायरिंग की जा रही है। अंदर कितने आतंकी हैं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। दो दिनों से चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक 17 जवान घायल हुए हैं।
04.01.2016 अफगानिस्तान: भारत के कॉन्सुलेट पर आतंकी हमला
अफगानिस्तान में भारत के वाणिज्यिक दूतावास पर आतंकी हमले की कोशिश
की गई। खबरों के मुताबिक आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की मजार-ए-शरीफ में
स्थित भारतीय दूतावास पर हमला किया।आतंकवादियों ने भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में घुसने की कोशिश की थी पर उसे नाकाम कर दिया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि इस आतंकी हमले में किसी भी भारतीय को नुकसान नहीं पहुंचा है। वहां मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
अफगानिस्तान के मीडिया के मुताबिक अभी भी दो आतंकवादी वहां फायरिंग कर रहे हैं। आईटीबीपी के जवान वहां अभी इन आतंकवादियों से टक्कर ले रहे हैं और लगातार उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारतीय दूतावास पर चार आतंकवादियों ने मिलकर हमला किया था।
अफगानिस्तान के मीडिया के मुताबिक इस आतंकी हमले में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पर अभी भी उस इलाके में फायरिंग जारी है। इससे पहले भी अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास की तरफ से चलाए जा रहे कई मिशन पर आतंकवादी हमला कर चुके हैं।
वर्ष 2008-2009 में काबुल में भारतीय दूतावास पर आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए थे। भारतीय दूतावास के अधिकारी ने वाणिज्यिक दूतावास के अंदर से ही न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि अभी भी वहां पर फायरिंग चल रही है।
पूर्वोत्तर भारत में 6.8 तीव्रता का भूकंप, मचा हड़कंप
अल सुबह जब पूरा देश चैन की नींद सो रहा था तब पूर्वोत्तर भारत
में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता
रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई और इसका केंद्र मणिपुर था। भूकंप की वजह से अब
तक एक व्यक्ति के मौत और करीब 50 लोगों को घायल होनेकी सूचना है।सोमवार तड़के सुबह करीब 4:35 बजे भूकंप के झटके से पूरा पूर्वोत्तर भारत हिल गया। भूकंप का केंद्र जमीन के महज 17 किमी नीचे था जिसकी वजह से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का असर देश के 11 राज्यों में महसूस किया गया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई मकान धराशायी हो गए।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए और लोगों का आगाह करने लगे। भूकंप के झटके असम, बिहार, मणिपुर, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, समेत पूर्वोत्तर भारत में महसूस किए गए। इस भूकंप का असर इंफाल से लेकर बांग्लादेश तक है।
3 Jan 2016
क्या अभी पाकिस्तान के साथ बातचीत बंद होनी चाहिए
अभी तुरंत हुए पठानकोट हमले के बाद कईयोँ के मन में ये सबाल उठने लगे हैं की क्या अभी पाकिस्तान के साथ बातचीत बंद होनी चाहिए !!! । अभी तक यही तो होता रहा है । जब भी कभी इसी तरह पाकिस्तान के साथ बातचीत का कोई भी सिलसिला बढ़ाने की की कोशिश की जाती है तो इसी तरह कोई आतंकबादी घटना होती है और बातचीत बंद हो जाती है ।
यही तो चाहते हैं वो लोग, जो इंसानियत दुश्मन है जो की तथा कथित जिहाद नाम पे आतंक फैलाने के सिबा कुछ नहीं करते ।
परन्तु इसबार ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर इसबार ऐसा हुआ तब जीत न भारत की न पाकिस्तान की लेकिन जीत आतंक का होगा।
लखनऊ शताब्दी में बम की खबर, तलाशी के बाद ट्रेन रवाना
पहले दिल्ली-कानपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन में धमाके की खबर के बीच
दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से
रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले में अभी ऑपरेशन चल ही रहा है कि इस बीच लखनऊ शताब्दी में बम होने की खबर से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही ट्रेन को गाजियाबाद में रोक लिया गया और करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक इसमें तलाशी अभियान चलाया गया।
ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले दिल्ली से कानपुर जाने वाली एक ट्रेन में धमाके करने की धमकी दी गई थी। ये जानकारी मुंबई एटीएस के जरिए दी गई थी।
मुंबई एटीएस को जैसे ही ट्रेन में धमाके को लेकर जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही रेलवे बोर्ड को इसकी सूचना मुहैया कराई। मुंबई एटीएस की ओर से बताया कि उन्हें एक धमकी भरा मेल आया है जिसमें दिल्ली-कानपुर रूट की किसी ट्रेन में धमाका करने की धमकी दी गई थी।
इसके तुरंत बाद एएसआई ने चीफ स्टेशन मैनेजर को बाकायदा पत्र लिखकर कहा गया कि दिल्ली से कानपुर जाने वाली सभी ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया जाए।
मुंबई एटीएस की ओर से मुहैया कराई गई इस जानकारी के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद साथ-साथ ट्रेनों में तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है।
इस बीच लखनऊ शताब्दी में बम की खबर के बाद ट्रेन को गाजियाबाद में रोका गया और इसमें सघन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बम स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर मौजूद रही। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला। जिसके बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
2 Jan 2016
एलपीजी की तरह अब केरोसिन (मिट्टी का तेल) के लिए भी सब्सिडी सीधे बैंक खातों में
एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी का भुगतान सीधे उनके बैंक
खातों में करने की योजना की सफलता के बाद अब सरकार एक अप्रैल 2016 से इसी
तरह का कार्यक्रम केरोसिन (मिट्टी का तेल) के लिए करने जा रही है। इस योजना
के तहत उपभोक्ता मिट्टी के तेल की खरीद बाजार मूल्य पर करेंगे और इसकी
सब्सिडी का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जाएगा।उपभोक्ताओं को किया जाने वाला नकद सब्सिडी भुगतान मौजूदा राशन प्रणाली के मूल्य 12 रुपये और बाजार कीमत 43 रुपये लीटर के अंतर के बराबर होगा। इस कदम से केरोसिन के लिए सब्सिडी में कटौती करने में मदद मिलेगी, जो 2014-15 में करीब 24,799 करोड़ रुपये रही।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कई राज्य सरकारें केरोसिन के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना को चुने गए जिलों में लागू करने के लिए आगे आई हैं। यह योजना एक अप्रैल से छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में, हरियाणा के पानीपत और पंचकूला, हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन और उना और झारखंड के छतरा, गिरिडीह, पूर्व सिंहभूम, हजारीबाग, जमात्रा तथा खूंटी में शुरू की जाएगी।
इसके अलावा यह योजना मध्य प्रदेश के होशंगाबाद, हर्दा, खंडवा तथा बरहनपुर, महाराष्ट्र के अमरावती और लातूर, पंजाब के तरनतारन, पठानकोट और मोहाली तथा राजस्थान के झुंझूनू तथा कोटा में भी शुरू की जाएगी।
ज़ी मीडिया ब्यूरो
पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 37 पैसे और 2 रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ा, नहीं बढ़ेंगे खुदरा दाम
केंद्र सरकार ने दो महीने में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क
में बढ़ोतरी की है, लेकिन तेल विपणन कंपनियों ने इस उत्पाद शुल्क बढ़ोतरी
का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डालने का फैसला किया है। केंद्रीय उत्पाद एवं
सीमा शुल्क बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर कहा कि 2 जनवरी से डीजल का उत्पाद
शुल्क दो रुपये तथा पेट्रोल का 37 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है।उत्पाद शुल्क में इस वृद्धि से सरकारी खजाने में करीब 4,400 करोड़ रुपये पहुंचेंगे। हालांकि, उत्पाद शुल्क बढ़ने का इनकी खुदरा कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने एक जनवरी को दाम घटाते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनके दाम में आई कमी का पूरा लाभ उपभोक्ता तक नहीं पहुंचाया था।
केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार बिना ब्रांड वाले सामान्य पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क की दर मौजूदा 7.36 रुपये से बढ़कर 7.73 रुपये प्रति लीटर हो जायेगी। इसी प्रकार इस वृद्धि के बाद बिना ब्रांड वाले डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर 5.83 रुपये से बढ़कर 7.83 रुपये प्रति लीटर हो जायेगी।
उत्पाद शुल्क में की गई इस वृद्धि से सरकार को डीजल से 4,300 करोड़ रुपये और पेट्रोल से करीब 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। तीन सप्ताह से भी कम समय में सरकार ने दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के गिरते दाम का फायदा उठाते हुये उपभोक्ता पर बोझ डाले बिना अपने संसाधन बढ़ाने की व्यवस्था की है।
सरकार ने इससे पहले 17 दिसंबर को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 30 पैसे और डीजल पर 1.17 रुपये प्रति लीटर वृद्धि की थी। इससे उसे 2,500 रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। इससे पहले 7 नवंबर को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 1.60 रुपये और डीजल पर 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी। इस वृद्धि से सरकार को 3,200 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है।
उत्पाद शुल्क में आज समेत पिछली दो वृद्धि से सरकार को चालू वित्त वर्ष के दौरान कुल 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। इससे पहले सरकार ने पिछले वित्त वर्ष में नवंबर 2014 और जनवरी 2015 के बीच चार बार पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था। दिल्ली में इस समय पेट्रोल का दाम 59.35 रुपये लीटर है जबकि डीजल का दाम 45.03 रुपये प्रति लीटर है।
राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने ट्वीट पर कहा, ‘पेट्रोल पर 37 पैसे और डीजल पर दो रुपये लीटर उत्पाद शुल्क बढ़ाने से मौजूदा खुदरा मूल्य में कोई वृद्धि नहीं होगी।’ अतिरिक्त और विशेष उत्पाद शुल्क को जोड़कर बिना ब्रांड वाले पेट्रोल पर कुल उत्पाद शुल्क अब 19.73 रुपये प्रति लीटर हो जायेगा। इसी प्रकार सामान्य अथवा बिना ब्रांड वाले डीजल पर कुल उत्पाद शुल्क 13.83 रुपये लीटर पर पहुंच जायेगा।
सीबीईसी अधिसूचना के अनुसार, ब्रांडेड पेट्रोल पर बेसिक उत्पाद शुल्क 8.54 रुपये से बढ़कर 8.91 रुपये प्रति लीटर और ब्रांडेड डीजल पर 8.19 रुपये से बढ़ाकर 10.19 रुपये लीटर कर दिया गया है। सरकार ने वर्ष 2014-15 में पेट्रोलियम क्षेत्र से उत्पाद शुल्क के रूप में कुल 99,184 करोड़ रुपये प्राप्त किये थे। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इस क्षेत्र से 33,042 करोड़ रुपये उत्पाद शुल्क के रूप में प्राप्त हुये हैं।
पठानकोट में ऑपरेशन खत्म, 17 घंटों की मशक्कत के बाद सभी पांच आतंकी ढेर
पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने
सभी 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है. 17 घंटों की मशक्कत के बाद मिली इस
सफलता पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है. शनिवार के
लिए सर्च ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया गया है, रविवार सुबह को फिर से तलाशी
अभियान की शुरआत की जाएगी. मारे गए सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा
रहे हैं.शनिवार तड़के हुए इस हमले में एयरफोर्स के कमांडो सहित 3 जवान शहीद हो गए हैं. एयरफोर्स स्टेशन को सेना और पारा कमांडो ने सील कर दिया है ताकि अगर कोई आतंकी छिपने में कामयाब रहा है तो वह भाग न सके. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बाबत ट्विटर पर लिखा है कि देश को अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है.
पंजाब में बड़ा आतंकी हमला, 4 आतंकी ढेर 2 जवान भी शहीद
पंजाब के पठानकोट में तड़के सुबह हुए फिदायीन
हमले के बाद आतंकियों और सेना के बीच जारी मुठभेड़ अब खत्म हो गई है।
हालांकि, सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस मुठभेड़ में चार
आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। इस दौरान सेना के दो जवान भी शहीद हुए
और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं।अधिकारियों के मुताबिक तड़के सुबह 3 बजे आतंकियों ने पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन पर हमला किया और टेक्निकल एरिया में घुसने की कोशिश की लेकिन सेना के जवानों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। वायुसेना के जवानों ने इन आतंकियों को स्टेशन के अंदर ही मौजूद एक बिल्डिंग के अंदर घेर लिया गया। इसके बाद दोनों से फायरिंग शुरू हो गई। वायुसेना के जवान और एनएसजी कमांडोज ने स्टेशन के अंदर मोर्चा संभाल लिया था। करीब 6 घंटे तक चले इस अभियान में सेना ने चारों आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, इस दौरान सेना के दो जवान भी शहीद हुए।
फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है लेकिन इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है।
2016 में इन टॉप-5 म्युचुअल फंड्स पर लगा सकते हैं दांव,
2016 में इन टॉप-5 म्युचुअल फंड्स पर लगा सकते हैं दांव,
गुरदासपुर जैसा है पठानकोट अटैक का पैटर्न, क्या हैं हमले से उठते सवाल?
गुरदासपुर जैसा है पठानकोट अटैक का पैटर्न, क्या हैं हमले से उठते सवाल? http://www.bhaskar.com/news-appshare/NAT-NAN-terrorists-attack-pathankot-air-force-base-in-punjab-5211896-PHO.html
पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार तड़के आतंकी हमला
पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार तड़के आतंकी हमला हुआ. सेना और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किए जा चुके हैं. मुठभेड़ में डिफेंस सर्विस कोर के दो जवान शहीद हो गए. चार से छह आतंकियों के एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की खबर है. दो आतंकी एयरफोर्स स्टेशन के पास 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक बिल्डिंग में छुपे हैं. वायुसेना के हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर निगरानी कर रहे हैं. सेना की वर्दी में आए आतंकी आतंकी सेना की वर्दी में आए थे और तड़के करीब 3 बजे एयरफोर्स स्टेशन में घुसने में कामयाब रहे. ये दो सुरक्षा घेरे तोड़कर एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल हुए. सूत्रों के मुताबिक ये सीमापार से पंजाब के रास्ते आए थे. ये आतंकी आत्मघाती हमले की फिराक में थे. लेकिन आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंके और फिर जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. यह छह महीने में पंजाब में दूसरा बड़ा आतंकी हमला है. अजीत डोभाल कर रहे हैं निगरानी पठानकोट में जारी ऑपरेशन की निगरानी खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं. घटनालस्थल पर रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. फायरिंग में अब तक वायुसेना के छह जवान भी घायल हो चुके हैं. इनमें से तीन को अस्पताल ले जाया गया है, जबकि तीन मुठभेड़ की जगह ही फंसे हुए हैं. फायरिंग की वजह से उन्हें यहां से निकाला नहीं जा सका है. अहम है पठानकोट पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन हमारी सीमा के पास है. यहां हमारे बड़े हथियार रखे जाते हैं. युद्ध की स्थिति में पूरी रणनीति को यहां से ही अंजाम दिया जाता है. 1965 और 1971 की लड़ाई में भी इस एयरफोर्स स्टेशन ने बड़ी भूमिका निभाई थी. मिग-21 लड़ाकू विमानों के लिए यह बेस स्टेशन है.
1 Jan 2016
Must Need PAN for cash transactions over Rs 50,000 From Today
Regardless of the mode of payment, quoting the income tax Permanent Account Number (PAN) would be mandatory if you make cash transactions above Rs 50,000 from January 1, 2016.Telecom service providers to pay penalty to users for call drops from today
Dropped a call while greeting New Year wishes to your friends or family? Yes! You may get compensated for the call dropped, but only if the call was initiated from your phone. So if your drop 3 calls a day, the service provider is liable to pay you Rs 1 for each call dropped.

