जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की हालत बिगड़ गई है। रियासत से मंत्रियों और अधिकारियों का दल नई दिल्ली रवाना हो गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मुफ्ती मोहम्मद सईद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। मुफ्ती मोहम्मद सईद की तबीयत मंगलवार को बेहद नाजुक हो गई है।
सांस लेने में दिक्कत और छाती में संक्रमण के चलते ही मुख्यमंत्री को पिछले दिन नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।
जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई थी। कल ही मुख्यमंत्री ने पठानकोट आतंकवादी हमले पर अपना बयान देते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की थी।
साथ ही कहा था कि इस आतंकी घटना का भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही शांति वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री की मंगलवार को हालत बिगड़ी।
तो उन्हें देखने रियासत से पीडीपी, भाजपा के मंत्री सहित मुख्य सचिव और डीजीपी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुफ्ती की उम्र 79 वर्ष है।
No comments:
Post a Comment